बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशानिर्देश पर विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद पूर्व विधायक मुहम्मद ताबिश खान को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशानिर्देश पर विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद पूर्व विधायक मुहम्मद ताबिश खान को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित


बेचन प्रसाद यादव


ऊतर प्रदेश में लगातार सभी दल अपना प्रत्याशी घोषित कर रहे वहीं सन्त कबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा 312 क्षेत्र से पूर्व विधायक मुहम्मद ताबिश खान को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया गया।श्री खान को प्रत्याशी बनाने की घोषणा पूर्व सांसद एवं मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर श्री घनश्याम चंद्र खरवार ने मेंहदावल स्थित एक मैरेज हाल में बसपा की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में किया।पूर्व विधायक मुहम्मद ताबिश खान को प्रभारी / प्रत्याशी बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।इस दौरान श्री खरवार ने कहा कि मु० ताबिश खान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं।सभी कार्यकर्ता आज से ही बीएसपी सरकार बनाने का संकल्प लें।आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं।इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व विधायक भगवानदास,कल्पनाथ बाबूजी,रामसूरत चौधरी, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी,झिनकान प्रसाद,यशोदानंद निषाद,आर सी राव,कुलदीप मणि,अशोक चौधरी,रामू चौधरी,राजेन्द्र आजाद,सुरेश राव,त्रियुगानंद गौतम,अख्तर खान,रामराज मौर्या,रामलौट अकेला,पप्पू खान,सईद प्रधान,अजीजुल्लाह,जब्बार अहमद,जवाहर लाल,कपिलदेव, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments