पार्टी के युवा व तेजतर्रार कार्यकर्ता ही जान है ,प्रवीण चन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पार्टी के युवा व तेजतर्रार कार्यकर्ता ही जान है ,प्रवीण चन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी


सन्त कबीर नगर 313 विधानसभा खलीलाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में खलीलाबाद विधानसभा के भावी उम्मीदवार डॉ अमरेन्द्र पाण्डेय अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक रामजियावन उपस्थित रहे,प्रदेश सचिव व खलीलाबाद विधानसभा के प्रभारी सन्तोष कटाई जी एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चमन सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में शिरकत किया कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय  के अथक परिश्रम व संघर्षों की चर्चा हुई,कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि" भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएं, आज जिस प्रकार से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनता को छला गया है उसका जवाब विधानसभा चुनाव 2022 में जनता कांग्रेस को विजय दिलाकर देगी।"

   313 विधानसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी डॉ अमरेंद्र पाण्डेय के कहने पर आज वार्ड नं 21 से जिला पंचायत सदस्य कवि हरिलाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अपने सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ ग्रहण की।कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डॉ अमरेंद्र ने कहा कि"खलीलाबाद विधानसभा की हालत बद से बदतर हो गई है।यह जनपद गोरखपुर और बस्ती के बीच का जनपद है फिर भी आज तक जनपद में न ही बस अड्डा, न ही पार्किंग,न ही पार्क व न ही गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल उपलब्ध है।कांग्रेड के शाशन काल मे निर्मित कताई मिल बन्द पड़ी है और सुगर मिल बिक चुकी है, आज जनता भाजपा के खोखले वादों से ऊब चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगी देश सचिव एवं 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के प्रभारी संजय कटाई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि"कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ने की जरुरत है।जनता को कांग्रेस की अन्य राज्यो में चल रही सरकार की योजनाओं व नीतियों से अवगत कराने की आवश्यकता है कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे सरकार बनाने के बाद पूरा भी करती है।पूर्व विधायक राम जियावन ने कहा"जनता मन बना चुकी है, अबकी चुनाव में कांग्रेस का कार्यकर्ता मुख्य भूमिका में रहेगा।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सिंह,महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह एवं अन्य अनेक कांग्रेसी नेताओ ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।


No comments