दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट मोहम्मद सलमान
गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। थाना मनकापुर पर दहेज हत्या से सम्बन्धित मु0अ0सं0-358/21, धारा 498ए, 323, 506, 302, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसमें 01 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर को प्रकरण में फारेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तो 01. फूलचन्द्र 02. सुषमा देवी को गिरफ्तार किया गया है।
Post a Comment