ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में नियुक्त किए प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में नियुक्त किए प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी

कानपुर गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के साथ-साथ समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव के लिए 2011 से संघर्षरत "ऑपरेशन 

-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग को देश में मजबूती से खड़ा कर समाज से सामाजिक बुराइयों को मिटाने के साथ-साथ समाज के भ्रष्ट व निष्क्रिय सिस्टमों को बदलने हेतु मध्य प्रदेश में जहां एक 12 सदस्यीय मजबूत प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया।


    वहीं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में 09 संघर्षशील पदाधिकारियों को प्रदेश एवं जिला स्तर की जिम्मेदारी सौपने की जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की कार्य योजना पर देशवासियों का लगातार बहुत तेजी से विश्वास बढ़ रहा है, जो समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव के संकेत हैं।


उन्होंने अपने आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह द्वारा जारी की गई सूची की विधवा जानकारी मीडिया को दी। जिसमें मध्यप्रदेश में स्थापित की गई कार्यकारणी में बाबूलाल यादव (प्रदेश अध्यक्ष), बाबूलाल धाकड़ (प्रदेश महासचिव), राधेश्याम मीणा (प्रदेश उपाध्यक्ष), शिव प्रताप सिंह यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), राजेश यादव (प्रदेश सचिव), कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), रामदास बाडेकर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), दिलीप ओझा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), राजकुमार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), गोपाल इंगले (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), प्रकाश मीणा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), रामविलास लोधी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) नियुक्त किया गया वही राजस्थान में हेमराज यादव पुत्र श्योजी राम यादव को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष एवं शिवराम को प्रदेश महासचिव बनाया गया इसी के साथ उत्तर प्रदेश में विजय कृष्ण चोरिया (पूर्व सूबेदार मेजर) को ऑपरेशन विजय सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मनोज कुमार को सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ, लोकेंद्र शर्मा शास्त्री को धार्मिक सलाहकार उत्तर प्रदेश, कायम सिंह यादव (एडवोकेट) को कानूनी सलाहकार उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार पटेल को (जिलाध्यक्ष) देवरिया, दुर्गेश मोहन उपाध्याय को (जिलाध्यक्ष) आगरा, प्रियंका गुप्ता को (जिलाध्यक्ष) महिला प्रकोष्ठ झांसी, रेनू सिंह को (जिलाध्यक्ष), महिला प्रकोष्ठ मेरठ एवं सुधीर कुमार प्रजापति को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कानपुर देहात बनाया गया।


   

No comments