पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता रामरति देवी का उपचार के दौरान निधन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता रामरति देवी का उपचार के दौरान निधन

दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां का निधन हो गया है। 92 वर्षीय उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मां के निधन की खबर मिलते ही बसपा सुप्रीमो राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के पिता का भी पिछले साल 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था शनिवार

को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की माता रामरति देवी का निधन हो गया है। 92 वर्षीय रामरति देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही पूर्व मुख्यमंत्री की माता ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को छोड़कर चली गई। माता के निधन की जानकारी जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मिली तो वह तुरंत ही अपने सभी कामकाज और कार्यक्रमों को रद्द करते हुए राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि बसपा सुप्रीमो के पिता का भी पिछले साल 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता का रविवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा।

No comments