सपा मुखिया अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पुतला फूंके जाने पर समाजवादियों में रोष
रिपोर्ट मोहम्मद सलमान
बलरामपुर सपा मुखिया अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पुतला फूंके जाने पर समाजवादियों में रोष सड़क पर उतरकर भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाने के विरोध में समाजवादी पार्टी नेता एंव कार्यकर्ताओं द्वारा बलरामपुर कलेक्ट्रेट में विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज करके तत्काल जेल भेजने की मांग की तथा कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन करके जिलाधिकारी बलरामपुर को ज्ञापन दिया।सपाइयों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल नहीं भेजा गया तो समाजवादी पार्टी बलरामपुर जनपद के गांव,कस्बों के चौराहों पर शान्ति पूर्वक तरीके से भाजपा नेताओं का पुतला दहन करेगी और जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस अवसर पूर्व मंत्री एसपी यादव,ज़िलाध्यक्ष परशुराम वर्मा,पूर्व विधायक मशहूदद खान,पूर्व विधायक जगराम पासवान,सपा राष्ट्रीयसचिव भानू त्रिपाठी,अंकित सिंह सूर्यवंशी,कृष्ण कुमार गिहार,जिलापंचायत सदस्य मुशीर पप्पू,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शाहिद खान,शबाना खान,हसीब खान,बहलोल नियाज़ी आदि सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
Post a Comment