विवेश यादव विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनियाँ विधान सभा द्वारा बुलाए गए ग्राम कमेटी सम्मेलन में 2022 विधानसभा चुनाव की सफलता पर होगा मंथन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विवेश यादव विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनियाँ विधान सभा द्वारा बुलाए गए ग्राम कमेटी सम्मेलन में 2022 विधानसभा चुनाव की सफलता पर होगा मंथन

अकबरपुर रनिया विधानसभा के आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट), जिन्होंने आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को चौंकाया था।उन्होंने अपनी विधानसभा के सभी 374 बूथों पर अपनी मजबूत बूथ कमेटियों का चयन कर सभी बूथ पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु "आपका विधायक प्रत्याशी आपके द्वार" कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें लगातार ग्राम व बूथ की दर्जनों सदस्यों वाली बूथ एवं ग्राम कमेटियां बनाई जा रही है।साथ ही उन्होंने अब तक बनाई गई ग्राम कमेटियों की अपने विधानसभा कार्यालय मैथा में 50-50 ग्राम कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक की शुरुआत करने का फैसला किया है जिसके तहत अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव द्वारा गठित की गई कमेटियों की प्रथम बैठक दिनांक- 28 नवंबर 2021, दिन- रविवार, समय सुबह- 10:00 बजे मैंथा रेलवे स्टेशन के पास अपने विधानसभा कार्यालय में बुलाई है। जहां 2022 अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए रणनीति बनाई जाएगी यह जानकारी देते हुए, आम आदमी पार्टी के अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) ने कहा कि हमने पिछले 10 महीने में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर अपने सभी 374 बूथों की बूथ कमेटियों का चयन कर रिकॉर्ड 50 हजार आम आदमी पार्टी के संघर्षशील सदस्यों को 2022 विधानसभा में अकबरपुर रनिया विधानसभा की ऐतिहासिक जीत के लिए फौज खड़ी की है, जो क्रम लगातार आगे बढ़ रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से हमने पिछले 10 महीने में आम जनता की हर समस्या में उनके साथ खड़ा होकर व उनकी समस्याओं का समाधान कर उनके दिलों में जो जगह बनाई है, जिसके बाद अब किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा जाति, धर्म या अन्य समाज विकास विहीन मुद्दों से उन्हें अब भटकाया नहीं जा सकेगाअंत में उन्होंने ग्राम कमेटी सम्मेलन में सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रित कर अकबरपुर रनिया विधानसभा की हकीकत देखने एवं आम जनता व संबंधित लोगों तक हमारे द्वारा की गई मेहनत को पहुंचाने हेतु विशेष अनुरोध किया।

  

No comments