अभियुक्तों के पक्ष में खडी़ है पुलिस - पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रही है - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अभियुक्तों के पक्ष में खडी़ है पुलिस - पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रही है

 कानपुर।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज  पुलिस महानिरीक्षक कानपुर क्षेत्र को ससुरालीजनो के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करवाने व अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही  करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्राम चरैया थाना साढ़  निवासी राधा यादव ने  बेटी बब्ली के पति मनोज यादव, ससुर राजकुमार, नन्द गोल्डी व देवर सुमित  द्वारा दहेज के लिये शारीरिक व मानसिक उत्पीडन कर हत्या कर दी| रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक बराबर पत्र दिया जा रहा था| लेकिन आज तक पुलिस और अभियुक्तों की सांठगांठ के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि  राधा यादव की पुत्री बबली यादव का उसके पति व ससुरालीजनों ने मिलकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया था जिसकी वजह से उसकी मृत्यु 29.8.2021 को हैलट हास्पिटल में इलाज के दौरान हो गई| 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की अभियुक्तों ने बिना बताये ही बब्ली का अन्तिम संस्कार कर दिया। अभियुक्त इसके पूर्व भी बब्ली की बड़ी बहन सन्नो यादव की हत्या कर चुके हैं और बिमारी के कारण मृत्यु दिखाकर अन्तिम संस्कार कर दिया था।वीरेन्द्र कुमार ने बताया की साढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्तों से सांठगांठ कर पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है| अभियुक्त दबंग व पैसे वाले हैं जिसकी वजह से थाने स्तर पर पीडित को न्याय नहीं मिल पा रहा।

प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी ने कहा की अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को न्याय न मिला तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आन्दोलन करेगी।

आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, सन्तोष विश्वकर्मा,  बैभव दीक्षित, गौरव कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा, अर्जुन कुमार, रामकुमार गुप्ता, गंगा सागर, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे!



No comments