प्रसपा नगर ग्रामीण ने 12 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा kn - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रसपा नगर ग्रामीण ने 12 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा kn

 कानपुर ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जन समस्याओं को जनहित में निस्तारण करने


हेतु  जिलाधिकारी  कानपुर नगर के माध्यम से संयुक्त रुप से राष्ट्रपति भारत नई दिल्ली एवं  प्रधानमंत्री  भारत सरकार नई दिल्ली को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया जिसमें कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटते कच्चे तेल के दाम के बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमतें न सिर्फ यथावर रही हैं बल्कि पिछले 1 वर्ष से लगातार पेट्रोल डीजल केरोसिन घरेलू गैस सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आए दिन बराबर हो रही है ऐसा पहली बार है कि देश के कई राज्यों में डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है जिसके कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है ऐसे कठिन दौर में यह बढ़ोतरी अमानवीय व अलोकतांत्रिक है डीजल की वृद्धि का सीधा असर आम जनमानस पर पड़ता है क्योंकि इससे हर तरह की लागत में वृद्धि होती है जैसी अमानवीय गंभीर घटनाएं हुई है केंद्र सरकार की योजना महिला सशक्तिकरण बेटी- बचाओ बेटी -पढ़ाओ खोखला साबित हो रही हैं थाना सचेंडी बिधनू कल्याणपुर महाराजपुर बिठूर में बड़ी तादाद में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीणों के आवागमन की सड़कें टूट कर बटहा में तब्दील हो गई हैं नगर निगम के अंतर्गत गोविंद नगर किदवई नगर यशोदा नगर कर करही बर्रा विश्व बैंक जरौली गुजैनी श्याम नगर दामोदर नगर लगभग संपूर्ण शहर की सीवर लाइन व नाली नालों की बरसात के पूर्व  सफाई ना होने के कारण  बारिश में सड़कें जलमग्न हो गई हैं नाले सिल्ट से पटे हैं  प्रधानमंत्री केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला मुख्यालय घेरने धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अशोक यादव जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव राष्ट्रीय सचिव गोविंद त्रिपाठी स्वामी  राम प्रकाश मिश्रा आकाश प्रजापति दिलीप श्रीवास्तव नकुल सिंह नरेश सिंह चौहान अरुण यादव  जमील अहमद अबरार आलम सरोज प्रजापति प्रदीप यादव आनंद शुक्ला डॉ प्रदीप कुमार रमाकांत कुशवाहा  जगदीश यादव राम नरेश यादव राजेश यादव उदय तिवारी शिव सिंह यादव संतोष यादव विजय पासवान रामखेलावन निषाद विवेक सविता रेखा कश्यप यामिनी एडवोकेट राकेश प्रजापति महेंद्र सिँह यादव गीता गुप्ता आदि।

No comments