चन्द्रयान 3 का सफल परीक्षण ,लाइब प्रसारण का बच्चों ने उठाया आनन्द - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

चन्द्रयान 3 का सफल परीक्षण ,लाइब प्रसारण का बच्चों ने उठाया आनन्द

 


संतकबीरनगर के सांथा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोटहा में स्थित श्री रामनाथ यादव सुभावतीदेवी यादवपुर टोटहा विद्यालय में चन्द्रयान 3 का सफल परीक्षण एलसीडी के माध्यम से बच्चों ने लाइव  प्रसारण का उठाया आनन्द और मन में ठानी की देश के प्रगति के लिए बनेंगे सहायक 

 जिले के उत्तरी छोर पर  स्थित श्री रामनाथ यादव सुभावतीदेवी यादवपुर टोटहा में शिक्षा की अलख जगा रहा है यहां बुधवार को विद्यालय के बच्चों ने चन्द्रयान का सफल परीक्षण का लाइव प्रसारण देखा,विद्यालय के प्रबंधक रामनाथ यादव ने बताया कि देश की यह सफलता के लिए देश के महान वैज्ञानिकों हार्दिक बधाई शुभकामनाएं  उन्होंने कहा कि यह कहना ग़लत नहीं होगा कि चन्दा मामा हमसे दूर है, हमारे वैज्ञानिकों ने  जो कर दिखाया वह काबिले तारीफ है। बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यही  बच्चें देश के कर्णधार है आज हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो सफलता प्राप्त की है उसके लिए बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।इस दौरान रामनाथ यादव, अरविन्द कुमार यादव समेत अनेक अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे।

No comments