ऐतिहासिक मगहर महोत्सव को लोकप्रिय तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतु - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऐतिहासिक मगहर महोत्सव को लोकप्रिय तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतु

 


ऐतिहासिक मगहर महोत्सव को लोकप्रिय तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतू जिलाधिकारी  प्रेम रंजन सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में मगहर महोत्सव 2023 के थीम सांग हम कबीर की वाणी हैं की सीडी आधिकारिक रूप से जारी की, इस थीम सांग के गीतकार संत कबीर नगर जिले के सदर तहसील खलीलाबाद के उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी हैं तथा इस गीत को स्वरबद्ध तथा संगीतमय कमलेश उपाध्याय 'हरिपुरी' ने बनाया है। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी के रचित इस गीत पर जिलाधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह ने सुखद आश्चर्य व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा की उपजिलाधिकारी सदर जैसे व्यस्ततम पद पर रहने के बाद भी उनके द्वारा इस उत्कृष्ट गीत की रचना की है जिससे अन्य अधिकारियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस गीत को सुरमई संगीत देने वाले श्री कमलेश उपाध्याय 'हरिपुरी' मुंबई के प्रख्यात भजन तथा गज़ल गायक हैं जिनका कार्यक्रम मगहर महोत्सव के द्वितीय दिन का प्रमुख आकर्षण है। इस अवसर पर जिला अधिकारी  प्रेम रंजन सिंह तथा पुलिस अधीक्षक शसत्यजीत गुप्ता द्वारा जिले की जनता से मगहर महोत्सव को सफल बनाए जाने का आवाहन किया।

No comments