एसडीएम ने किसान भाइयों को फसल अवशेष/पराली न जलाने हेतु जागरूकता के दृष्टिगत जागृति वाहन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एसडीएम ने किसान भाइयों को फसल अवशेष/पराली न जलाने हेतु जागरूकता के दृष्टिगत जागृति वाहन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

 


संत कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने तहसील क्षेत्र में किसान भाईयों द्वारा धान फसल की कटाई के उपरान्त फसल अवशेष/पराली न जलाने हेतु जागरूक करने के दृष्टिगत दो ‘‘जागृति वाहन’’ को हरी झण्डी दिखा कर तहसील परिसर से रवाना किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पराली/अवशेष को न जलाए जाने के संबंध में कृषक जागरूकता हेतु प्रचार वाहन के माध्यम से प्रसार-प्रसार कराया जा रहा है। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में किसान भाईयों को पराली/फसल अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाले  नुकसान/दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया जायेगा। 

जागृति वाहन के माध्यम से किसान भाईयों को बताया जायेगा कि फसल अवशेष/पराली को खेतों में जलाने से भूमि उर्वरा शक्ति पर दुष्प्रभाव पड़ता है, लाभकारी सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते है, आगामी फसल की ऊपज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इसके साथ ही हमारा वातावरण भी दूषित हो जाता है। किसान भाईयों को अपने धान फसल कटाई के उपरान्त फसल अवशेष/पराली/अन्य कृषि अपशिष्ट को खेत में मिलाकर बायो डिकम्पोजर का प्रयोग कर खेत में ही सड़ाकर खाद बनाने हेतु जागरूकत किया जाएगा। 


No comments