नेता नही जननायक थे स्व भालचंद यादव सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

नेता नही जननायक थे स्व भालचंद यादव सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी

 


संत कबीर नगर जन सैलाब भी वही, आस भी वही, मिट्टी का मिजाज भी वही। बस कमी थी तो सिर्फ उसी गर्जना की जिस की एक हुंकार पर ही कुछ ऐसा जन सैलाब इस धरती पर सैकडों बार उमड़ा होगा जो आम जनमानस के लिए अविस्मरणीय रहेगा। लेकिन आज के हुजूम की हर आंखों मे सिर्फ एक ही सवाल था 'कहां तुम चले गये'। संत कबीर नगर के युग-पुरुष एवं दिवंगत पूर्व सांसद भालचन्द यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को स्व जानकी देवी पीजी कॉलेज भगता हरिहरपुर में उनके चाहने वालों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व सांसद को पुष्पांजलि अर्पित करते समय लोगों की आंखे नम नजर आईं। पूर्वांचल के कोने कोने से पहुंचे दिग्गज राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित व्यवसाईयों के साथ ही हजारों लोगों ने जन नेता को नम आंखों से नमन् किया पूर्व सांसद भालचन्द यादव का आज ही की तिथि मे दिल्ली स्थित मेदान्ता अस्पताल मे बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया था। उनके निधन से जिले ही नही समूचे बस्ती मण्डल मे जो राजनैतिक शून्यता पैदा हुई उसकी कसक आज भी आम जनमानस के दिलों मे छाई हुई है। मंगलवार को भगता स्थित स्व जानकी देवी महाविद्यालय परिसर मे उनके सियासी उतराधिकारी छोटे सुपुत्र सुबोध यादव  व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बड़े पुत्र प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित तृतीय पुण्यतिथि मे लोगों ने पूर्व सांसद को याद करके उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। जिले के हर रास्ते पर चल रहा आवागमन महाविद्यालय की तरफ मुड़ता नजर आया। जन नेता की पुण्यतिथि मे दलीय निष्ठाएं भी टूटते नजर आ रहे थे । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने स्व भालचंद यादव को देश का बड़ा जन नायक बताते हुए उनके कृत्यों को अपने लिए यादगार बताते हुए समाज और जिले के लिए उनके संघर्षों को याद किया। सपा नेता एवम् पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने उनके व्यक्तित्व को ऐतिहासिक बताते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रादेशिक कुनबे के आलावा भाजपा हो या सपा, बसपा हो या कांग्रेस हर दल के प्रतिनिधियों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह, सपा के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमा पति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री लालमणि प्रसाद, पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी, बसपा के बड़े नेता पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद के साथ ही सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, मनोज यादव, मुनीरुल हसन चौधरी, रामप्रीत यादव, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, सपा नेता जयराम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा लोरिक यादव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष असद महताब, जिला पंचायत सदस्य अंकिता बॉबी, शैलेंद्र यादव, ग्राम प्रधान श्री प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, राम अशीष यादव, इन्दल यादव, नित्यानंद यादव, विजय यादव, यादवेश यादव उर्फ झाले प्रधान, संजय यादव, शिवनाथ यादव, विजय यादव सहित तमाम जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।    



No comments