प्रदेश प्रभारी एवं सांसद का पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रदेश प्रभारी एवं सांसद का पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

 


आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नगर आगमन पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अमित वर्मा आनंद के द्वारा सैकड़ों समर्थकों संग भव्य स्वागत किया गया अमित वर्मा आनंद के मुताबिक प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए हुए थे संजय सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जन-जन को आम आदमी पार्टी की नीतियों को बताकर पार्टी के द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को बताया एवं समझाया जाए जिससे आने वाले नगर निगम चुनाव एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर सकें। किदवई नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक द्विवेदी के द्वारा संजय सिंह को बुके भेंटकर स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया गया।  इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग योगेश दीक्षित हिमांशु मिश्रा विशाल पाल शुभम चौबे राजीव कटिहार मयंक मिश्रा जावेद खान सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments