जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य-मण्डलायुक्त - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य-मण्डलायुक्त

 


संत कबीर नगर खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन0एस0, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, आर0 के0 भारद्वाज, मा0 विधायक सदर अंकुुरराज तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता के समस्या का समाधान ही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने, एक ही समस्या को बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, आर0के0भारद्वाज ने पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें। प्रत्येक प्रकरण में तुरन्त कार्यवाही करने की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में आये हुऐ फरियादियों से मुलाकात कर उनकी विभाग विशेष से सम्बंधित शिकायती पत्रों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर समाधान हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारीगण जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण को वरीयता क्रम में कार्यवाही करते हुए मामलों को सुलझाये साथ ही साथ क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अधिकारी/कर्मचारी इस बात पर भी विशेष ध्यान दे कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के आच्छादन से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।

खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष 69 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, तहसीलदार सदर शेख आलम सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार  की संयुक्त अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई की गयी।  जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील धनघटा में कुल 32 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का भी मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धनघटा तहसील परिसर में आम का पौधा भी रोपित किया गया।  धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। इस अवसर उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, तहसीलदार धनघटा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। सुनवाई के दौरान तहसील मेंहदावल में कुल 47 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, तहसीलदार मेंहदावल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। 


No comments