लॉकर चोरी पीड़ित व्यापारी के लिए न्याय की मांग - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

लॉकर चोरी पीड़ित व्यापारी के लिए न्याय की मांग

 


कानपुर उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के साथ बैंक लॉकर चोरी पीड़ित व्यापारी अजय गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस कमिश्नर ने तत्काल दोषियों पर कार्यवाही करने का लिखित आदेश दिया।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की व्यापारी अजय गुप्ता का बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर ब्रांच में लॉकर है। 13 अक्टूबर 2021 को उनको जानकारी मिली की उनके लॉकर से 20 लाख के जेवर गायब है।अजय गुप्ता ने तत्काल पुलिस से शिकायत करी और 17 अक्टूबर 2021 को ही धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।पीड़ित परिवार बैंक के लगातार चक्कर लगा रहा है।नौबस्ता थाने की पुलिस ठीक से जवाब नहीं देती।पीड़ित व्यापारी बर्रा निवासी अजय गुप्ता ने बताया की 12 अक्टूबर 2021 को जब वे अपनी बैंक गए और चाभी लगाई तो उनकी चाभी नहीं घूमी।तो बैंक ने अगले दिन 13 अक्टूबर को बुलाया तो कोई तकनीकी लोग बुलाए गए और उन्होंने जब चाभी लगाई तो चाभी टूट गई।फिर उस ही वक्त जब लॉकर तोड़ा गया तो लॉकर खाली था।अजय गुप्ता ने बताया की उनका 20 लाख का 382 ग्राम जेवर गायब था।अजय गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की और 17 अक्टूबर 2021 को मुकदमा दर्ज हुआ।उन्होंने बताया की अज्ञात बैंक कर्मियों के नाम मुकदमा दर्ज हुआ है।मांग की गई की दोषियों पर कार्यवाही हो जिसपर कमिश्नर ने तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।


No comments