उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया

 


संत कबीर नगर  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा विधान सभा 312--मेंहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा(अ0जा0) के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची सम्भाजन के पश्चात् तैयार कर ली गयी है, जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 22 अगस्त, 2022 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूची को जनपद के NIC पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन के पश्चात् वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलोंके साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिये जाने हेतु दिनांक 02 सितम्बर 2022 को समय 11 बजे बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत किया गया है। 

No comments