विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का शहर में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह कई स्थानों चौराहों पर स्वागत किया, इसी क्रम में पुर्दिलपुर के पार्षद/पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकताओं व आम नागरिकों ने गोलघर काली माता मंदिर पर तरह तरह के खूब पटाखो, ढोल नगाड़ों पुष्प वर्षा के साथ लगातार कार्यकर्ता द्वारा मालार्पण कर भव्य स्वागत किया। 

 धर्मेंद्र सिंह काली मंदिर पहुंच सर्वप्रथम माँ काली माता के दर्शन कर पूजा आर्चना किया उसके पश्चात चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मालार्पण किया, साथ ही वहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए केन्द्र, प्रदेश नेतृत्व व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहाँ की कार्यकर्ताओ का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है, जो बिना जातिवाद परिवारवाद भेदभाव किये किसी भी छोटे से छोटे कार्यकर्ता के बारे में विचार कर उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर देती है । नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी को और बढ़ाने की दिशा में 2024 लोकसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के मिशन के साथ लगातार कार्य किया जाएगा । काली मंदिर  चौराहा पूरा पार्टी के झंडा से सजा होने कारण पूरा दिन आकर्षण का केन्द्र बिंदु बना रहा, कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ जयकारों के नारो से पूरे चौराहे पर जशन का मौहाल रहा । डॉ धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने से भाजपा कार्यकर्ता खुशी से लबालब दिखे। श्री सिंह काली माता मंदिर से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे वहाँ शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।                    इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक ऋषि तिवारी, एम एल सी रत्नपाल सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय सहकोषाध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, अष्टभुजा शुक्ला, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, महामंत्री अच्युतानंद शाही, महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, दीपक जायसवाल 'आत्मा', अमित जायसवाल, मंत्री गौरव तिवारी, मंत्री अजय श्रीवास्तव,  मीडिया प्रभारी चंदन आर्य, निखिल मोटानी, मण्डल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष, पंकज जायसवाल, मंडल महामंत्री चंदन शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, गुलशन श्रीवास्तव, विक्की कुकरेजा, सेक्टर संयोजक राजेश कुमार गौड़, वार्ड अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष प्रेम चन्द साहनी, सूरज मिश्रा, कृष्ण गोपाल सैनी, रौशन तिवारी, शशांक कुमार, गोविंद कन्नौजिया, सनी कुमार, निखिल दुबे, राजेश यादव, फ़रकुल सेराज, सन्तोष सोनकर, गोविंद, अभय सिंह, मनीष जायसवाल, संजय सोनकर, मल्लू सिंह, अभिनव सिंह, पीयूष यादव, क़सन्दू मद्धेशिया, रोहन सोनकर, अनूप गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, जितेंद्र सोनकर, मयंक सिंह, सूरज जायसवाल के साथ-साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।


No comments