राजीव विहार में जलभराव। निवासियों ने किया प्रदर्शन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राजीव विहार में जलभराव। निवासियों ने किया प्रदर्शन

 


महाराजपुर विधानसभा के वार्ड 41 क्षेत्र के राजीव विहार में सड़कों पर भीषण जलभराव के चलते क्षेत्रीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय राकेश दीक्षित के मुताबिक

महाराजपुर विधानसभा के राजीव विहार सुभाष चिड्रेन्स होम सड़क का हाल आलाधिकारियों की उदासीनता एवं अनदेखी का शिकार है। आलम यह है कि जलभराव के कारण बच्चे विद्यालय नही जा पा रहे है गन्दगी के कारण कई बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार राजपूत से जलभराव एवं गन्दगी की कई बार शिकायत की किन्तु क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। धर्मराज विश्वकर्मा ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुहल्ले में पार्षद एक बार भी समस्यायों को देखने नही आए। नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय आम जनमानस ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना से राजीव विहार क्षेत्र की समस्याओं के निवारण कराने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मराज विश्वकर्मा पिंटू शर्मा मुन्नी देवी राजेन्द्र द्विवेदी सुधीर शुक्ला ममता दीक्षित प्रमोद गुप्ता मनोज दिवाकर जगदीश पांडेय पप्पू मोंटू अग्निहोत्री सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

No comments