मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान की सफलता हेतु बैठक हुई आयेाजित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान की सफलता हेतु बैठक हुई आयेाजित

 


संत कबीर नगर  मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती/नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022, गोविन्द राजू एन.एस. की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 05, 06 एवं 07 जुलाई 2022 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार सहित सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 2805358 पौधों को रोपित किये जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुये विभागीय अधिकारियों से आज तक किये गये पौधों के उठान के बारे में विभागवार समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 5 जुलाई 2022 को कुल लक्ष्य का 71 प्रतिशत वृक्षारोपण पूर्ण कर लिया जाना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा किया। मण्डलायुक्त ने शासन की मंशा के अनुरुप वृक्षापोपण का महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली में वृक्षों की उपयोगिता  बताते हुये उपस्थित अधिकारियों को पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ 5, 6 व  7 जुलाई 2022 की तथियों में शतप्रतिशत वृक्षारोपण कराते हुये लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित भी किया मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ सामाजिक वानिकी के प्रोत्साहन हेतु नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों के निर्माणोपरान्त किनारों पर वृक्षारोपण, मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों, तालाबों, गोशालाओं आदि के आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत करने हेतु पूरे वर्ष वृक्षारोपण कराते रहने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने ‘‘एक पेड़ दस पुत्र समान’’ वाक्यांश का उद्धरण देते हुये वृक्षारोपण को समाज के प्रति संवेदना  का परिचायक भी बताया।  मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 2805358 पौधो को रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जिसमें लगभग 11 लाख पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने का लक्ष्य है एवं शेष पौधो को विभिन्न विभागों जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागो को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल  ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 05 जुलाई 2022 को जनपद में 25 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, शेष पौध रोपण 06 एवं 07 जुलाई 2022 को किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौध रोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी का वृहद वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा करने एवं मार्गदर्शन देने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया तथा जनपद में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र,प्रभागीय बनाधिकारी डा0 टी रंगाराजू, उपजिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी/प्रभारी ई.ओ. मगहर नवीन श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर आलम शेख, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य राजकीय महिला डिग्री कॉलेज डी0पी0 शाही, जिला आबकारी अधिकारी आर.के. तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप लालचन्द्र, ई.ओ. नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, जिला युवा अधिकारी रीना केशरिया,जिला कृषि  अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें। 

No comments