शिवमंगल सिंह ने पंडित सुरेंद्र शर्मा को ऑपरेशन विजय गुजरात प्रदेश का महासचिव किया नियुक्त - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शिवमंगल सिंह ने पंडित सुरेंद्र शर्मा को ऑपरेशन विजय गुजरात प्रदेश का महासचिव किया नियुक्त

 


पिछले 11 वर्ष में जिस तरह से ऑपरेशन विजय प्रमुख एवं ऑपरेशन विजय प्रमुख द्वारा गठित ऑपरेशन विजय न्यायिक प्रकोष्ठ के हजारों अधिवक्ताओं ने समाज के हजारों पीड़ित एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाकर जहां इतिहास कायम किया है, वहीं देशवासियों एवं देश की शीर्ष हस्तियों का ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग में बहुत तेजी से विश्वास बढ़ा है, जिसके तहत ऑपरेशन विजय में देश की शीर्ष हस्तियों लगातार अहम भूमिका में आ रही है व देश के पीड़ित एवं न्याय से वंचित हर जगह से निराश होने वाले लोग बड़ी संख्या में ऑपरेशन विजय में न्याय हेतु गुहार लगा रहे हैं।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा कि देशवासियों एवं देश के शीर्ष हस्तियों का जिस तरह से गैर राजनीतिक ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग में तेजी से विश्वास बढ़ता है व सर्व समाज के पीड़ित एवं न्याय से वंचित लोग पूरी उम्मीद के साथ ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग में न्याय हेतु गुहार लगा रहे हैं, वह ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की सफल कार्य योजना का ही नतीजा है।

     साथ ही उन्होंने कहा कि आज गुजरात प्रदेश के जिन प्रदेश अध्यक्ष यादव सुरेश चंद्र एवं प्रदेश महासचिव पंडित सुरेंद्र शर्मा की नियुक्ति हमने की है, वह गुजरात प्रदेश की बड़ी सामाजिक हस्तियां है, उनके ऑपरेशन विजय के साथ जुड़ने से ऑपरेशन विजय सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत होगा।

   अंत में उन्होंने गुजरात प्रदेश में नियुक्त किए गए प्रदेश अध्यक्ष यादव सुरेश चंद्र पुत्र यादव महावीर सिंह व गुजरात प्रदेश महासचिव पंडित सुरेंद्र शर्मा पुत्र पंडित मोहन शर्मा के नाम को पढ़कर बताते हुए दोनों ही पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर ऑपरेशन विजय की मजबूत, ईमानदार व संघर्षशील गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्देश दिया।


No comments