वरिष्ठ तकनीशियन में पदोन्नति पाने वाले कारखाना कर्मचारियों ने महामंत्री केएल गुप्ता के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

वरिष्ठ तकनीशियन में पदोन्नति पाने वाले कारखाना कर्मचारियों ने महामंत्री केएल गुप्ता के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया


 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश एनई रेलवे मजदूर यूनियन यांत्रिका कारखाना मंडल के  कार्यालय पर वरिष्ठ तकनीशियन में पदोन्नति पाने वाले कारखाना कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर महामंत्री केएल गुप्ता के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री  पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ने सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया व कहा कि यूनियन हमेशा उनके साथ खड़ी है इसी क्रम में के एल गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन दिनांक 25 मई 2022 को मुख्य कारखाना प्रबंधक,यांत्रिक कारखाना, पूरवोत्तर रेलवे ,गोरखपुर को सौपेंगे। मंडल मंत्री यांत्रिक कारखाना के दिलीप धर दुबे ने कहा कि 25 मई 2022 को हजारों की संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष हरीश चंद यादव , अमिताभ शाह ,संजय पांडे ,अनिल सिंह ,वर्षा शर्मा, प्रभाकर यादव, मुकेश कुमार, जनार्दन प्रजापति, नुरुल हुसैन विनेश राय ,कफील अहमद, संजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार ,विनोद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

No comments