मिसेस इंडिया ऑनरेरी डॉ.रागिनी पाण्डेय का हुआ सम्मान - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मिसेस इंडिया ऑनरेरी डॉ.रागिनी पाण्डेय का हुआ सम्मान

 ईद मिलन पर दिया मुबारक बाद



गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोहनलाल द्विवेदी की कालजई रचना "लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती"को चरितार्थ कर दिखाया है गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गांव भस्मा निवासी  ऑनरेरी डॉ .रागिनी पाण्डेय ने। उक्त बातें गोरखपुर शहर के राम-जानकी नगर स्थित एक सभागार में आयोजित ईद मिलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. आर के राय प्राचार्य सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम ने कहा। डॉ राय ने डॉ रागिनी पाण्डेय को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मिसेस इंडिया चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि सौन्दर्य एवं बुद्धि परख की इस प्रतियोगिता में मिसेस इंडिया का खिताब जीतना गौरवान्वित करने वाला है। कवि एवं पत्रकार डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर जनपद के ग्रामीण परिवेश से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की सौन्दर्य प्रतियोगिता में विजेता होना निश्चित रूप से अविस्मरणीय पल है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  चंचला शुक्ला ने कहा कि डॉ.रागिनी के कठिन परिश्रम और समाज के प्रति दायित्वों का सच्चा और सार्थक निर्वहन का प्रमाण है मिसेस इंडिया का खिताब।ई.यन टी सर्जन प्रो.पी.यन सिंह कहा कि मिसेस इंडिया का प्रतियोगिता केवल सौन्दर्य पर नही आधारित होता है बल्कि ज्ञान,विचार एवम सेवा भी इसका आधार होता है।

भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने रागिनी को महिलाओं के लिए अप्रतिम उदाहरण बताया।

समारोह आयोजक धराधाम इण्टरनेशनल निदेशक डा.एहसान अहमद ने समस्त उपस्थित विद्वतजन और विशेष रूप से, समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कवयित्री अनिता पाल सिंह, ईएनटी सर्जन डा. पी एन सिंह,भाअसपा के अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, डॉ सुमन, प्रतिभा गुप्ता,एकता उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर टी.एन.शुक्ला, कात्यायनी पाण्डेय, के के शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत पाण्डेय, रमेश कुमार गुप्ता, समीर,सम्राट परमेश्वर सिंह,समीर प्रियंका ,कामरान अहमद, नजमी भाई, इन्जीनियर जावेद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक डॉ एहसान अहमद ने किया।

No comments