स्काउट गाइड के जनक के कार्य व जीवन प्रेरणासोत्र - रविप्रकाश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

स्काउट गाइड के जनक के कार्य व जीवन प्रेरणासोत्र - रविप्रकाश


संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में शहर के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद स्थित स्काउट भवन पर संस्थापक की जयंती मनी। संस्थापक  लार्ड बेडेन पावेल व उनकी पत्नी  ओलेव कलेयर सोम्स के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करके चिंतन दिवस मनाकर याद किया गया। अध्यक्षता जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। पावेल जी प्राकृत प्रेमी थे। उन्होंने खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ने लिखने की शिक्षा देने की बात की। आज संस्था की कार्यों से पहचान है। प्रादेशिक स्काउटर प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह जी ने बताया कि लार्ड बेडेन पावेल शरीर स्वस्थ रखने के लिए छह प्रकार के व्यायाम बताए हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं। जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव स्काउट के नियम प्रतिज्ञा हमारे जीवन के प्रति काफी नियम बताएं जो कि हमें आगे बढ़ने में काफी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।  सहायक आयुक्त स्काउट अभिषेक कुमार सिंह कहा कि कार्यों से ही संस्था की एक अलग पहचान है। यह नागरिक निर्माण में सहायक है।
इस मौके पर तहसील काउंसलर खलीलाबाद स्काउट नितिन कुमार, गाइड काउंसलर बबिता, प्रशिक्षक विकास कुमार, अमित पटेल स्काउट सूरज यादव ,आर्यन राय, नयन गुप्ता सहित अनेक स्काउट व गाइड मौजूद रहे।

No comments