आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली ने सिद्ध किया आम जनता सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को नकार चुकी- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली ने सिद्ध किया आम जनता सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को नकार चुकी- विवेश यादव

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रथम महारैली में शामिल होने से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा व महारैली में लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ा दी आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली में लाखों की संख्या


में उपस्थित आप समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की आम जनता के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की जिसमें प्रति घर 300 यूनिट बिजली फ्री किसानों को फ्री बिजली बेरोजगार युवाओं को प्रति माह ₹5000 बेरोजगार भत्ता व महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 पेंशन जैसी प्रमुख घोषणाएं रही।

उपरोक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने कहा कि अकबरपुर रनिया विधानसभा से हमारे हजारों एवं पूरे प्रदेश के लाखों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने लखनऊ केजरीवाल जी की महारैली में पहुंच कर महारैली को ऐतिहासिक बनाते हुई यह बता दिया कि अब जाति व धर्म के नाम पर आम जनता को गुमराह कर वोट हासिल कर सत्ता में पहुंचने वाली पार्टियों को जनता नकार चुकी है।वही विवेश यादव आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी के साथ आम आदमी पार्टी के युवा नेता विजय प्रताप सिंह भी अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ केजरीवाल की महारैली में शामिल हुए ,जहां उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लखनऊ महारैली में लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने यह संदेश दिया है, कि अब आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।साथ ही उन्होंने केजरीवाल जी की महारैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के आप कार्यकर्ताओं सहित सभी आप पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।


No comments