छेडछाड करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

छेडछाड करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 

 गोण्डा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-335/21, धारा 354 भादवि से सम्बन्धित  वांछित अभियुक्त राजेश मिश्रा को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली लड़की के साथ छेडछाड किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।


No comments