समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लखौवां, बक्शा, पंजाबी ढाबा,ग्यारह मील राजा होटल ,अपना होटल पर हुआ जोरदार स्वागत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लखौवां, बक्शा, पंजाबी ढाबा,ग्यारह मील राजा होटल ,अपना होटल पर हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर।  बख्शा । बख्शा ब्लॉक  हजारों कार्यकर्ताओ ने अपने नेता का जमकर स्वागत किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय भाजपा के लोग घबरा गए हैं और लाल टोपी वालों को रेड अलर्ट कह रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लाल टोपी वाले सरदार पटेल, भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया व सुहेलदेव महाराज के बताए हुए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं।उन्होंने कहा लाल रंग क्रांति का रंग है दुनिया में बदलाव क्रांति से हुई है तो वह लाल रंग है। उन्होंने कहा कि किसानों से वादा किया था कि वह उनकी आय को दोगुना करेगें उसको भूल गए। आज किसान खाद नहीं पा रहा है।जब चुनाव आता है तो धार्मिक चश्मा भारतीय जनता पार्टी पहन लेती है। इनको हटाना है।  भाजपा की सरकार झूठी सरकार है।  जौनपुर में अपराधी खुले घूम रहे है अभी तक अपराधियों की सूची नहीं जारी नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन करिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक लकी यादव की तारीफ किया और कहा कि जिस प्रकार आप लोगों ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का काम किया था। उसी प्रकार से आने वाले चुनाव में समाजवादियों को जिताना है।

उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मल्हनी का दो बार दौरा किया गया था। लेकिन मल्हनी की जनता ने एक होकर समाजवादी पार्टी को जीताया था। इस बार भी वही करना है।

 सपा नेता पवन यादव लोहिया हजारों समर्थको के साथ राधे कृष्ण की पेंटिंग देकर स्वागत किया पंजाबी ढाबा के सामने धर्मा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक विकास  यादव अपने विद्यालय के सभी छात्राओं के साथ अखिलेश यादव जी का भव्य स्वागत किया।ग्यारह मील पर राजा होटल (अरुण यादव) ने अखिलेश यादव का हजारों समर्थको के साथ  गदा देकर स्वागत किया साथ में नौपेड़वा महिमापुर के पास उटरु कलां ग्राम प्रधान ज्योति यादव ने भी हजारों समर्थकों के साथ अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर लकी यादव ( विधायक ), सुषमा पटेल (विधायक ), कृष्णा पटेल, नियाज खान, रामधारी पाल, ओमप्रकाश राजभर, मोहम्मद जब्बार, सुल्तानपुर अहमद पूर्व प्रमुख, सुशील उपाध्याय प्रबुद्ध महासभा जिला अध्यक्ष, सतीश यादव (बाबा), योगेश पाल, राकेश चौहान ,कमलेश तिवारी, राकेश यादव अध्यापक, हीरालाल यादव(अभयचन्दपट्टी -प्रधान) अजय यादव, राजकुमार यादव, दीनानाथ, संजय यादव, दीपक यादव, अंबरीश, हार्दिक, अरुन यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments