हर वर्ग का व्यापारी सपा सरकार चाहता है : अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

हर वर्ग का व्यापारी सपा सरकार चाहता है : अभिमन्यु गुप्ता


कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित होने पर आज व्यापारियों ने हरदीप सिंह राखड़ा का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए 2022 में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आज हर वर्ग के व्यापारी समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव में ही व्यापारी अपना भविष्य और सम्मान देख रहे हैं।भाजपा की गलत नीतियों से व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहे हैं और सब भाजपा की सरकार से मुक्ति चाहते हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की श्री हरदीप सिंह राखड़ा के समाजवादी व्यापार सभा में जुड़ने से कानपुर मण्डल के कई जिलों में उद्यमी,सिख व पंजाबी समाज पार्टी से जुड़ेंगे।श्री हरदीप सिंह राखड़ा कई वर्षों तक कानपुर देहात में आईआईए के प्रमुख रहे हैं और उद्यमियों के मुख्य संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लगातार उद्यमियों और व्यापारियों की आवाज़ उठाते हुए अल्पसंख्यक समाज को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं।हरदीप सिंह राखड़ा के जुड़ने से पार्टी मज़बूत होगी।इस मौके पर हरदीप सिंह राखड़ा ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, व्यापार सभा के प्रदेश  अध्यक्ष संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता को धन्यवाद देते हुए समाजवादी व्यापार सभा को मज़बूत करने का संकल्प लिया।हरदीप सिंह राखड़ा ने कहा की वर्तमान में व्यापारियों और उद्यमियों की कोई सुनवाई नहीं है।सबको अखिलेश यादव पर ही विश्वास है।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर मण्डल के अध्यक्ष हरप्रीत भटिया लवली ने प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राखड़ा का फूल मालाओं से स्वागत किया।मौजूद व्यापारियों ने अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद समाजवादी व्यापार सभा ज़िन्दाबाद के नारों के बीच विभिन्न बाज़ारों में व्यापारी चौपाल आयोजित करने की रणनीति बनाई।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राखड़ा,कानपुर मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भाटिया लवली,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,मण्डल उपाध्यक्ष हरजीत सिंह,राम औतार उप्पल,मनीष शर्मा,राजेश ग्रोवर,जसपाल पनेसर,गुरमीत सिंह,सुनील गुप्ता, नरेश गेरा,हनी पिपलानी आदि थे।

No comments