साहित्यकार राजेश कुमार सिंह "श्रेयस" 'श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति' सम्मान Lu - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

साहित्यकार राजेश कुमार सिंह "श्रेयस" 'श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति' सम्मान Lu

लखनऊ के साहित्यकार राजेश कुमार सिंह "श्रेयस" 'श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति' सम्मान  से सम्मानित युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच  का सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं एवं सम्मान समारोह-2020 ऑनलाइन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार  महान कथाकार, उपन्यासकार  रामदेव धुरंधर जी ( मारीशस ) ने अध्यक्षता की l कार्यक्रम के |मुख्य अतिथि व्यंग्य की श्रेष्ठ पत्रिका  अठास के प्रमुख संपादक एवं , प्रख्यात साहित्यकार अनूप श्रीवास्तव  लखनऊ,थे | देश के प्रमुख व्यंग्य एवं कथा /उपन्यासकार  सुभाष चंदर प्रख्यात व्यंग्यकार ,गाजियाबाद प्रमुख अतिथि तथा अतिविशिष्ट अतिथि डॉ आभा सिंह , हिन्दी विभाग प्रमुख ,वीएमवी कॉलेज,नागपुर एवं ख्यात व्यंग्यकार  भी उपस्थित रही | कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष  एवं प्रमुख साहित्यकार तथा भारतीय रेल सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रामकिशोर जी ने किया  मंच की गतिविधियों का विवरण मंच के महासचिव  ओमप्रकाश सिंह शुक्ल जी ने प्रस्तुत किया आयोजन में निम्नलिखित साहित्यकारों को  उनकी उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया | भारतेन्दु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान -श्रीयुत जितेंद्र निर्मोही जी, कोटा, राजस्थान-,महादेवी वर्मा शीर्षस्थ सम्मान (महिला वर्ग)- श्रीमती डॉ. पुष्पा जोशी जी, नोयडा, उत्तर प्रदेश-,अमीर खुसरो शीर्षस्थ सम्मान (युवा वर्ग)- श्रीयुत भाऊराव महंत जी, बालाघाट, मध्यप्रदेश-,त्रिभवन कौल स्मृति सम्मान - श्री अवधेश कुमार सिन्हा जी, नोयडा, उत्तर प्रदेश-,मुंशी प्रेमचंद कथा सम्मान - श्रीयुत आलोक यात्री जी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश-,हरिशंकर परसाई व्यंग्यकार सम्मान  श्रीयुत बुलाकी शर्मा जी, श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति सम्मान  श्रीयुत राजेश कुमार सिंह जी, लखनऊ, राजस्थान-,गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान 


श्रीयुत राजीव उपाध्याय जी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश,विष्णु पराडकर गैर हिन्दी साहित्यकार सम्मान  - श्रीमती दीपा कृष्णदीप जी, हैदराबाद, तेलंगाना,  उत्तर प्रदेश रामकिशोर उपाध्याय अध्यक्ष /युवा उत्कर्ष साहित्यिक नई दिल्ली, द्वारा राजेश कुमार सिंह "श्रेयस"  लखनऊ

No comments