सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल आश्रम का किया गया निरीक्षण
संत कबीर नगर मा0 प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वशिष्ठ के आदेशानुसार आज औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित कबीर बाल आश्रम का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा किया गया। बाल आश्रम सदगुरु कबीर स्मारक संस्थान मगहर द्वारा संचालित है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्गत निर्देशानुसार नियमित रूप से जिले में स्थिति वृद्धाश्रम, बाल आश्रम एवं शिशु सदन का निरीक्षण किया जाना है। आज निरीक्षण के समय कुल 04 संवासी उपस्थित मिले। जिनमे श्रवण नाम का संवासी बीमार था जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था जहाँ से आज डिस्चार्ज हुआ है। निरीक्षण के समय स्टाफ प्रभारी अध्यापक राम बदन एवं रसोइया काजल उपस्थिति मिले। आश्रम में सभी बच्चे बाल कल्याण समिति की संस्तुति पर रखें गए हैं। कोई बालक बाल कल्याण समिति के अनुमोदन पर ही कहीं जाता है। आश्रम में रहने के लिए दो कमरे हैं जिनमे तख्त पड़ें हुए हैं जिन पर विस्तर लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कूलर व पंखे की व्यवस्था है। किसी भी बालक द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।
Post a Comment